फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित आठ पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के दाउदपुर औलियापुर में ईंट बिछाने को लेकर हुए विवाद में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि कुमार दूबे समेत आठ नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीजेएम के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मामले में भाजपा नेता पक्ष की ओर से पहले ही मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।
विज्ञापन

वादी रणजीत के अनुसार, 16 जून को दोपहर करीब 3:40 बजे भगौती प्रसाद, शशि कुमार दूबे, मोनिका द्विवेदी, आशा, सुशीला, प्रियंका, रवि और पंकज समेत कई लोग उनके घर पहुंचे। दरवाजे के सामने जमीन पर ईंट बिछाने को लेकर कहासुनी के बाद आरोपियों ने उन्हें और परिजनों को पीट दिया। आरोप है कि घर में घुसकर भी मारपीट की गई और सामान तोड़ दिया गया। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
रणजीत का आरोप है कि शशि ने खुद को भाजपा मंडल अध्यक्ष बताते हुए शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने की बात कही थी। उन्होंने पुलिस पर शिकायत की अनदेखी करने और घायलों का मेडिकल न कराने का भी आरोप लगाया। इसके बजाय उनके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, मंडल अध्यक्ष शशि कुमार दूबे ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि विवाद करने वालों के खिलाफ पहले से एफआईआर दर्ज है। सीओ अरुण नौहवार ने बताया कि सीजेएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें