फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्पा सेंटर के मैनेजर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। रामनगर बाजार स्थित स्पा सेंटर में अजय निषाद (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मैनेजर प्रवीण गौड़ के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। हालांकि, इस कार्रवाई से मृतक के परिजन संतुष्ट नहीं हैं। उनका आरोप है कि स्पा सेंटर का संचालक और मैनेजर लगातार अजय पर पैसों के लिए दबाव बनाते थे। इससे वह मानसिक तनाव में रहता था। परिजनों ने मामले में संचालक की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मृतक के भाई सुनील निषाद के मुताबिक, 20 नवंबर को अजय उनके साथ रामनगर बाजार में गन्ना बेचने गया था। इसके बाद सुनील घर लौट आए, जबकि अजय ने कुछ देर बाद आने की बात कही थी। तहरीर के अनुसार, अजय शाम 7:10 बजे रामनगर-न्योरी मार्ग स्थित स्पा सेंटर पहुंचा था। वहां उसने मोबाइल से लेनदेन भी किया। करीब 25 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। रात करीब नौ बजे परिजनों ने फोन किया तो पुलिस ने अजय के सीएचसी रामनगर में भर्ती होने की जानकारी दी। वहां पहुंचने पर उसकी मौत का पता चला। बताया गया कि मसाज के दौरान उसकी जान गई थी।
पुलिस ने बलिया निवासी मैनेजर प्रवीण गौड़ (32) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। वहीं, सुनील ने स्पा सेंटर के सीसीटीवी फुटेज, अजय की कॉल डिटेल और मोबाइल से हुए लेनदेन का ब्योरा जुटाने की मांग की है, ताकि संचालक और मैनेजर की भूमिका स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन

परिजन सोमवार को डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह से मिलकर स्पा सेंटर सील कराने, सभी साक्ष्य सुरक्षित रखने और सेंटर के लाइसेंस व संचालन संबंधी दस्तावेजों की जांच कराने की मांग करेंगे। उनका कहना है कि अजय की मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने लाने के लिए मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें