फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माझा क्षेत्र में बढ़ी कटान की आशंका

विज्ञापन
फोटो 21, अंबेडकरनगर के टांडा में इस तरह पानी से घिरा है ग्रामीणों का आशियाना। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
टांडा। सरयू के जलस्तर में शुक्रवार देर रात 2 सेमी. की कमी होने के बाद जलस्तर 93.48 मीटर पर स्थिर हो गया है। इस मामूली कमी के बाद अब कटान की आशंका ने माझा क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। माझा उल्टहवा, माझा कला, माझा चिंतौरा, माझा डुहिया समेत आधा दर्जन गांवों में जलस्तर कम होने से कटान की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कटान रोकने को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो बड़ा नुकसान हो सकता है। उधर, शनिवार को एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व टीम ने माझा उल्टहवा गांव के बाहर स्थित बंधे पर शरण लिए 694 परिवारों में न सिर्फ राशन किट का वितरण किया बल्कि स्वास्थ्य टीम ने शिविर के माध्यम से कोरोना वायरस की जांच के लिए नमूना भी लिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को तेजी सरयू नदी का जलस्तर बढ़कर 93.50 मीटर पर पहुंच गया था। इससे माझा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव के साथ ही नगरीय क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया था। बाढ़ का पानी गांव में पहुंचने से माझा उल्टहवा व माझा अवसानपुर के ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थान की शरण ली थी। इस बीच शुक्रवार देर रात 2 बजे से जलस्तर में मामूली कमीं आई। 2 सेमी जलस्तर में कमीं होने से जलस्तर खतरे के निशान से 75 सेमी. ऊपर 93.48 मीटर पर पहुंचकर स्थिर हो गया। शनिवार को अपराह्न 2 बजे तक जलस्तर 93.48 मीटर पर स्थिर रहा।
जलस्तर में कमी होने से माझा क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन अब उन्हें कटान की संभावना ने चिंतित कर दिया है। माझा उल्टहवा, माझा कला, माझा डुहिया, माझा इस्माइलपुर बेलदहा, माझा अवसानपुर समेत आधा दर्जन गांव में कटान की संभावना उत्पन्न हो गई है। संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कटान रोकने को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। उधर, एसडीएम अभिषेक पाठक ने बताया कि जलस्तर में 2 सेमी. की कमी हुई है। कटान जैसी कोई स्थिति अभी नहीं है। हालांकि, कटान वाले क्षेत्रों में लगातार पैनी निगाह रखी जा रही है। कटान रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम अभिषेक पाठक के नेतृत्व में राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की टीम माझा उल्टहवा गांव के बाहर स्थित बंधा पर पहुंची। यहां माझा उल्टहवा के बाढ़ प्रभावितों ने शरण ले रखी है। तहसीलदार संतोष ओझा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। साथ ही 280 के लार का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। शेष रह गए ग्रामीणों की जांच रविवार को कैंप लगाकर की जाएगी। इसके साथ ही 694 ग्रामीणों में राशन किट का भी वितरण किया गया। एसडीएम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उन्हें किसी भी प्रकार से परेशान होने की जरूरत नहीं है। प्रशासन उनकी सभी प्रकार की मदद करेगा। उन्हें किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें