फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन

Wed, 18 Oct 2017 11:24 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मतदाता सूची - फोटो : symbolic
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के लिए प्रशासन ने निर्वाचक नामवलियों का महत्वपूर्ण प्रकाशन बुधवार को कर दिया। उधर चुनाव के लिए प्रभारी व सहायक अधिकारियों की तैनाती में आंशिक संशोधन भी किया गया है।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि जिले में अकबरपुर, टांडा व जलालपुर नगर पालिका परिषद तथा अशफपुर किछौछा व इल्तिफातगंज नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष व सभासदों का चुनाव होना है। जिला प्रशासन ने इसके लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर रखी हैं।

वार्डों व अध्यक्ष का आरक्षण भी लगभग फाइनल हो गया है। इस बीच बुधवार को प्रशासन ने सभी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत की वार्ड वार निर्वाचक नामावली का बहुप्रतीक्षित प्रकाशन बुधवार को कर दिया।
विज्ञापन


 एडीएम गिरिजेश त्यागी ने बताया कि सभी निकाय कार्यालयों, जिला निर्वाचन कार्यालय, संबंधित मतदान केंद्र व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय पर यह सूची आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी।

उधर जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने प्रभारी अधिकारियों की तैनाती में संशोधन करते हुए एडीएम गिरिजेश कुमार त्यागी को शांति व्यवस्था व आचार संहिता का प्रभारी अधिकारी बनाया है।

अकबरपुर, टांडा व जलालपुर के एसडीएम तथा इन्हीं तहसीलों के सीओ व सभी निकाय के अधिशाषी अधिकारियों को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

अवर अभियंता पीडब्लूडी आयुष्मान सिंह को टेंट, फर्नीचर व ध्वनि प्रकाश व्यवस्था का तथा आपूर्ति निरीक्षक आशुतोष सिंह को खानपान व्यवस्था का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। अर्थ एवं संख्या अधिकारी वासुदेव को शिकायत व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें