फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फिल्ममेकर हर्षित त्रिपाठी को किया गया सम्मानित

Sat, 31 Jan 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
नोएडा में आयोजित कार्यक्रम सम्मानित किए जा रहे फिल्ममेकर ह​र्षित त्रिपाठी। 
विज्ञापन
आलापुर। आलापुर क्षेत्र के ग्राम शहाबुद्दीनपुर निवासी युवा फिल्ममेकर हर्षित त्रिपाठी को उनके संगीत वीडियो हमसफर के लिए इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ सेल फोन सिनेमा के 18वें संस्करण में सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नोएडा के फिल्म सिटी में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी उपस्थित रहे। हर्षित त्रिपाठी के संगीत वीडियो हमसफर को उसकी भावनात्मक प्रस्तुति, प्रभावशाली संगीत और सशक्त दृश्यात्मक कहानी कहने की शैली के लिए निर्णायक मंडल ने मोबाइल सिनेमा की क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। पुरस्कार मिलने पर हर्षित त्रिपाठी ने इसे अपने रचनात्मक सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस उपलब्धि से आलापुर सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें