फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाइक की अदला-बदली में मारपीट, हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। क्षेत्र के महमदपुर देवीदयाल गांव में एक वैवाहिक समारोह में बाइक की अदला-बदली को लेकर शुरू हुआ विवाद देर रात हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ युवकों ने न केवल मारपीट की, बल्कि हवाई फायरिंग कर पूरे गांव में दहशत फैला दी। घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

गांव निवासी राजकरन के अनुसार बुधवार रात उनकी बेटी का वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। मकरही गांव से बरात आई हुई थी। रात करीब 10 बजे, डीजे की धुन पर बराती नाच रहे थे। इसी दौरान, घराती पक्ष के राजन ने अपनी बाइक समझकर दीपक यादव की बाइक किसी काम के लिए ले ली। कुछ देर बाद जब दीपक अपनी बाइक की जगह पर नहीं पाया तो उसे चोरी की आशंका हुई और उसने अपने साथियों को बुला लिया। इसी बीच, राजन बाइक लेकर वापस पहुंचा। दीपक ने अपनी बाइक राजन के पास देखकर आपा खो दिया और अपने साथियों के साथ मिलकर राजन की पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी वहां से चले गए।
हालांकि, यह विवाद यहीं नहीं थमा। रात करीब 11 बजे, दीपक अपने साथी सत्यम गौड़, इंदेश, बेचन और आधा दर्जन अन्य लोगों के साथ शादी वाले घर पर पहुंचा। उसने राजन और उसके साथ मौजूद दो अन्य लोगों को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान, आरोपियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। इसके बाद, उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

इस घटना में राजन व दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद बृहस्पतिवार की सुबह आलापुर थाने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सत्यम गौड़, दीपक यादव, इंदेश, बेचन सहित आधा दर्जन नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें