फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार व डेंगू ने ली दो मासूमों की जान

Tue, 13 Oct 2015 12:19 AM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कारी के मुताबिक अहिरौली थाना क्षेत्र के मरथुआ सरैया गांव निवासी मोहम्मद आलम की 4 वर्षीय पुत्री आफिया बीते दिनों बुखार से पीड़ित हो गई। पहले तो स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन जब हालत में कोई सुधार न हुआ, तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यहां जांच में डेंगू निकला, तो राजकीय मेडिकल कालेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज प्रारंभ हुआ, लेकिन तबियत दिन प्रतिदिन खराब होती रही। इस पर बीते नौ अक्तूबर को उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान सोमवार दोपहर उसकी मौत हो गई।

इसी क्रम में अकबरपुर थाना क्षेत्र कुडिय़ा चितौना गांव निवासी पूरनचंद्र के (5) वर्षीय पुत्र दुर्गाप्रसाद को विगत दिनों तेज बुखार चढ़ गया। पहला उसका इलाज एक निजी चिकित्सालय में कराया, लेकिन जब तबियत में सुधार नहीं हुआ तो तीन दिन पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दिवंगत दुर्गाप्रसाद के पिता पूरनचंद्र किसान हैं। बेटे की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीएमओ मेजर डा बीपी सिंह ने बताया कि जानकारी कराई जा रही है। मौसम तेजी से बदल रहा है। लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें