फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जेबकतरे दबोचे गए

Tue, 13 Oct 2015 12:17 AM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि दरगाह परिसर क्षेत्र में कुछ संदिग्ध युवक मौजूद हैं। इस पर एसआई पीडी यादव सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही दो युवक वहां से भागने लगे।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनकी जेब से आधा दर्जन ब्लेड मिले। दोनों की पहचान रामसिंगार निवासी करौंदी थाना मनकापुर जनपद गोंडा व राकेश निवासी भाईलाल का पुरवा थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर के रूप में हुई। पुलिस दोनों को थाने ले आई।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके दो साथी बसखारी बस स्टेशन पर भी मौजूद हैं। इस पर सिपाही शमशाद व विनय सिंह ने मौके पर पहुंचकर वहां मौजूद दो युवकों हरिश्चंद्र व कृष्णा निवासी छझवा मोतीगंज गोंडा को पकड़ लिया। एसओ बेचू सिंह यादव ने बताया कि चारों जेबकतरों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें