जानकारी के मुताबिक गांव निवासिनी विमलेश मिश्र (35) पत्नी प्रमोद मिश्र शनिवार सुबह घर की साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान इन्वर्टर सप्लाई का तार गिर गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गई।
गुहार पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे तार से अलग किया लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। परिवारीजन पहले उसे सीएचसी कटेहरी ले गए, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।