कार्यक्रम में ऋषभ को मिस्टर फ्रेशर 2015 व साक्षी सिंह को मिस फ्रेशर 2015 चुना गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
कालेज में गुरुवार रात स्पर्श 2015 का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला कोषागार अधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से नए व पुराने छात्र-छात्राओं के बीच आपसी समझ मजबूत होती है। प्रतिभा भी निखरकर सामने आती है। प्राचार्य डा. पीके सिंह ने कहा कि सीनियर छात्र-छात्राओं को जूनियर छात्र छात्राओं की प्रत्येक तरीके से मदद करनी चाहिए।
नए छात्र छात्राओं को इस बात का एहसास नहीं होने देना चाहिए कि वे कालेज में नए हैं। छात्रा काजल सिंह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। खुशबू, कुमुद, शिवांगी, शशि आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए मनमोह लिया। कार्यक्रम में ऋषभ को मिस्टर फ्रेशर 2015 व साक्षी सिंह को मिस फ्रेशर 2015 चुना गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान चिकित्साधीक्षक अधीक्षक डा. राजेश कुमार, डा. सुरजीत, डा. बृजेश, डा. मुकेश, डा. अमित, डा. रिचा, डा. अरविंद, डा. आनंद, डा. आसिफ, डा. भानुप्रसाद मौजूद रहे।