फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शहर से गांव तक फॉल्ट और ट्रिपिंग की मार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति की बिगड़ती स्थिति ने नगर से लेकर देहात क्षेत्रों तक उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। ट्रांसफार्मर फुंकने, फीडर में फॉल्ट, पुरानी केबल के जलने तो कहीं ट्रिपिंग से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।बिजली कटौती और मरम्मत कार्यों में लापरवाही से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब नौ बजे अकबरपुर कंपोजिट फीडर की लाइन ट्रिप कर गई, जिससे गांधीनगर, शास्त्रीनगर, मिर्जापुर, स्टेशन रोड व रामलीला मैदान क्षेत्र की आपूर्ति ठप रही। गर्मी व उमस से परेशान लोग पूरी रात जागते रहे। बिजली पांच घंटे बाद रात दो बजे बहाल हुई, लेकिन वोल्टेज इतना कम था कि पंखे भी नहीं चल सके।

मिर्जापुर में ट्रांसफार्मर जला, 1000 घरों की आपूर्ति ठप
मिर्जापुर मोहल्ले में लगा 63 केवीए ट्रांसफाॅर्मर शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट से फुंक गया। इससे करीब 1000 घरों की बिजली गुल हो गई। वहां के निवासियों ने विभाग को सूचना दी, लेकिन घंटों बाद कर्मचारी पहुंचे। शनिवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति ठप रही। कई घरों में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया। दोपहर बाद जैसे तैसे ट्रांसफाॅर्मर बदलकर आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन


तमसा मार्ग पर केबल जली
तमसा मार्ग पर भूमिगत केबल जल जाने से लगभग 200 घरों में बिजली बाधित हो गई। शनिवार को विद्युतकर्मी पुराने केबल की ही मरम्मत करने पहंंचे, तो मोहल्लेवासियों ने विरोध किया और नई केबल डालने की मांग की। उपभोक्ताओं ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से बार-बार मरम्मत हो रही है, कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।

महरुआ व बरवा पावर स्टेशन से जुड़े क्षेत्र प्रभावित
जिला मुख्यालय से दूरवर्ती गांवों की स्थिति और बदतर है। महरुआ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मंसापुर, नसीपुर, बड़ागांव, कटरिया, रामनगर करी, तिंदौली आदि गांवों में ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या आम हो गई है। वहीं, बरवा बैरमपुर फीडर से जुड़े मीरानपुर, इंद्रलोक और बनगांव रोड क्षेत्र में शनिवार को 8 से 10 घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन


बहाल कराई गई आपूर्ति
जिन स्थानों पर फॉल्ट हुआ था, वहां लाइनों की मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। सभी को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।

- राजकुमार त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें