यह टावर जितनी देर तक विद्युत आपूर्ति रहती है, उतनी ही देर टावर काम कर पाता है। आपूर्ति ठप होते ही टावर भी ठप हो जाता है। उपभोक्ता राजेश यादव, प्रहलाद वर्मा, प्रदीप सोनी, फूलचन्द्र व गुड्डू आदि ने बताया कि विभागीय उदासीनता के चलते यह स्थिति बनी हुई है।
टावर पर तैनातकर्मी बब्लू उपाध्याय ने बताया कि पिछले करीब एक माह से टावर का जनरेटर काम नहीं कर रहा है। बैट्री निष्क्रिय हो गयी है। जनरेटर से तेल भी रिसता है। इसे ठीक करने के लिए कई बार जीएम टेलीफोन तक से शिकायत की गई, लेकिन समस्या की तरफ विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने समस्या का निस्तारण कराने की मांग की है।