फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार पिकअप ने ली वृद्ध की जान

Fri, 02 Jun 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : symbolic
विज्ञापन
तेज रफ्तार पिकअप ने शुक्रवार को एक वृद्ध की जान ले ली। वह पवित्र शिवबाबा धाम में पूजा सामग्री की दुकान लगाने ठेला लेकर जा रहा था। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में 6 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत घाघूपुर गांव निवासी ललई (65) पुत्र रामआधीन प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को पवित्र शिवबाबा परिसर में लगने वाले मेले में पूजा सामग्री की दुकान लगाता था। शुक्रवार सुबह वह पैदल ही ठेला लेकर शिवबाबा जा रहा था।

अन्नावां-पहितीपुर मार्ग पर घाघूपुर के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे रौंद दिया। सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। घटना से परिवारीजनों में रोनापीटना मचा हुआ है। 
विज्ञापन


ऑटो पलटने से छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को यात्रियों को लेकर अकबरपुर आ रहा ऑटो अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग स्थित अन्नावां बाजार के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार फैजाबाद जनपद के शारदापुर गांव निवासिनी अनीता (35) पत्नी श्यामू व उसका पांच वर्षीय पुत्र अंश घायल हो गए।

दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनीता की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर निवासी मुन्ना (13) पुत्र रामनयन, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अन्नावां निवासी विकास (25) पुत्र राजेश्वर, बेवाना थाना अंतर्गत ससपना निवासी रणंजय (23) पुत्र जयराम व पूजा (22) पत्नी रणंजय घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें