फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम बारिश होने से किसान परेशान

Thu, 03 Sep 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जून में 168.06 मिलीमीटर के सापेक्ष 93.95 मिलीमीटर व जुलाई माह में 293.26 मिलीमीटर के सापेक्ष मात्र 187.20 मिलीमीटर ही बारिश हो सकी। हालांकि अगस्त माह में किसानों को कुछ राहत जरूर मिली लेकिन पर्याप्त बरसात नहीं हुई।
विज्ञापन


इस माह में 259.26 मिलीमीटर के सापेक्ष 345.45 मिलीमीटर वर्षा हुई। उधर बिजली कटौती ने इस परेशान को और बढ़ा दिया है। किसान नलकूपों से भी सिचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों का माने तो इस बार बीज तक के दाम निकलना मुश्किल है।

मालूम हो कि मौजूदा समय में जिले के अन्नदाता धान की फसल को लेकर काफी चिंतित हैं। खाद व बीज की समस्याओं से जूझने के बाद किसी तरह धान का बोआई तो कर ली पर अब सिंचाई को लेकर वह मुश्किल में हैं। एक तरफ जहां औसत से भी कम बरिश हुई है वहीं शासन-प्रशासन भी सिंचाई को लेकर गंभीर नहीं है। अधिकांश राजकीय नलकूप खराब हैं तो माइनरें सूखी हुई हैं।
विज्ञापन


बारिश ने भी इस बार किसानों को निराश कर दिया है। बीते तीन माह के दौरान जून व जुलाई में सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है, जबकि अगस्त माह में सामान्य से थोड़ा अधिक वर्षा हुई। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जून माह में सामान्य वर्ष 168.06 मिलीमीटर के सापेक्ष मात्र 93.95 मिलीमीटर व जुलाई माह में 293.26 मिलीमीटर के सापेक्ष मात्र 187.20 मिलीमीटर वर्षा हुई। अगस्त में   259.26 मिलीमीटर के सापेक्ष 345.45 मिलीमीटर वर्षा हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें