फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: यूरिया व डीएपी के लिए चक्कर काट रहे किसान

Fri, 01 Dec 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आधा दर्जन समितियों पर उवर्रक न मिलने से किसान परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुलेमपुर (अंबेडकरनगर)। विकास खंड बसखारी की साधन सहकारी समितियों पर यूरिया एवं डीएपी खाद का संकट दूर नहीं हो रहा है। किसानों को निजी दुकानों से महंगे दर पर खाद खरीदने के लिए विवश होना पड़ रहा है। इससे किसान खासे परेशान है।
सरकारी समिति अजमेरी बादशाहपुर, साधन सहकारी समिति दौलतपुर हाजल पट्टी, साधन सहकारी समिति तुरसमपुर, साधन सहकारी समिति बसखारी सहित आधा दर्जन सहकारी समितियों पर एक सप्ताह से अधिक समय से खाद का टोटा है। किसान रामरीत, रामरूप, रामकुमार, विनीत कुमार व रामदेव आदि का कहना है कि वह लोग डीएपी व यूरिया के लिए समिति का चक्कर काट चुके लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पायी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में निजी दुकान से खाद खरीद कर गेहूं फसल की बुवाई करनी पड़ी। इससे उन्हें अधिक दाम पर खाद खरीदने के लिए विवश होना पड़ा। कई अन्य किसानों ने भी लगातार समितियों तक दौड़न व खाद न मिलने की जानकारी दी। किसानों ने समितियों पर जल्द उर्वरक उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। उधर जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने कहा कि समितियों पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें