फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: धरना देकर एनएच-233 से प्रभावित किसानों की उठाई आवाज

Sun, 22 Dec 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एनएच 233 के प्रभावित किसानों को शतप्रतिशत मुआवजा दिलाए जाने व किसानों की समस्याओं को निस्तारित किए जाने की मांग को लेकर रविवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। फतेह जहूरपुर गांव के निकट धरना देते हुए कहा गया कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि एनएच 233 के प्रभावित किसानों को शतप्रतिशत मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन छेड़ा गया है, लेकिन उसे पूरा करने को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं हो रहे। मुआवजा न मिलने से संबंधित किसानों के सामने कई प्रकार की आर्थिक दिक्कत हो रही है।
वक्ताओं ने कहा कि धान व गन्ना क्रय केंद्र पर पूरी तरह से मनमानी का माहौल है। धान क्रय केंद्र पर आढ़तियों का धान लिया जा रहा है। इससे किसानों को मजबूर होकर बिचौलियों के हाथों उपज बेचनी पड़ रही है। गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों को घटतौली का सामना करना पड़ता है। शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की गई, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। महंगाई के चलते लागत निकालना मुश्किल हो रहा है। खाद व बीज के दाम पर अंकुश नहीं लग रहा। खेतों में खड़ी फसलों को छुट्टा जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार गंभीरता नहीं दिखा रहे। धरने में छविलाल, रामसजीवन, रामबदन, अरविंद कुमार, मुकेश कुमार, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें