फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जन आरोग्य मेले में हुआ 1775 मरीजों का इलाज

Sun, 22 Dec 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जन आरोग्य मेले में मरीज को देखते चिकित्सक।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के सभी 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 1775 मरीजों का इलाज किया गया। जांच करने के साथ ही आवश्यकतानुसार दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। साथ ही लोगों से संचारी रोगों के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की गई।
विज्ञापन

ठंड के बावजूद मरीज अपने तीमारदारों के साथ निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से ही पहुंचने लगे। शिविर में मौजूद चिकित्सकों की टीम ने न सिर्फ इलाज किया, बल्कि आवश्यकतानुसार दवाएं भी उपलब्ध कराईं। साथ ही जरूरत के अनुसार जांच भी की गई। आयोजन के नोडल प्रभारी डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि 1775 मरीजों का इलाज अलग-अलग केंद्रों पर किया गया। इसमें गैस्ट्रो के 25, बुखार के 32, शुगर के 36, ब्लड प्रेशर के 45 मरीजों का इलाज हुआ। साथ ही 28 लोगों के नेत्र का परीक्षण किया गया।
अवकाश के दिन मिला इलाज
सीएचसी भीटी में आए मरीज संजीव कुमार ने कहा कि वे दो दिन से बुखार से पीड़ित हैं। एक निजी कंपनी में काम करते हैं। रविवार के अवकाश के चलते यहां पहुंचकर इलाज कराया। दवाएं उपलब्ध हुईं और खून की जांच भी हुई। पीएचसी रफीगंज में मिलीं दुर्गावती ने कहा कि उन्हें कई दिनों से पेट में दर्द है। इसी के इलाज के लिए यहां आई हैं। चिकित्सकों की टीम ने इलाज कर दवाएं दी हैं। स्वास्थ्य केंद्र मोहसिनपुर मंसूरपुर में मिले पटेलनगर निवासी राकेश कुमार ने कहा कि बीते कुछ दिनों से उनका ब्लड प्रेशर अधिक रहता है। इससे मुश्किल हो रही है। एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। ऐसे में रविवार के अवकाश पर यहां इलाज कराने के लिए आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें