फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पिकअप की टक्कर से किसान की मौत

Tue, 28 Jan 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महरूआ थाना क्षेत्र थाना क्षेत्र में सोमवार को पिकअप की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर घर आई तो परिजनों में कोहराम मच गया। मथानी गांव निवासी शीतला प्रसाद सिंह (55) खेती करते थे। सुबह घर से बाइक से बाजार जा रहे थे। रास्ते में बाइक पंचर हो गई। पैदल ही बाइक लेकर बाजार जा रहे थे। पूर्वाह्न करीब 11 बजे महरूआ-दोस्तपुर मुख्य मार्ग अकबरपुर की तरफ से आ रही पिकअप से टक्कर लग गई। हेलमेट न पहने होने के चलते उनके सिर गंभीर चोटें आई। उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान के तीन बेटे धमेंद्र सिंह, जितेंद्र और धीरेंद्र प्रताप सिंह गैर जनपद में नौकरी करते हैं। वह घर पर अपनी पत्नी निर्मला के साथ रहते थे। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पिकअप को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

हादसे में घायल ग्रामीण की माैत
कटेहरी (अंबेडकर नगर)। दो दिन पहले सड़क हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के घाघूपुर निवासी खुशीराम यादव (54) शनिवार को बाइक से अन्नावा बाजार गए थे। गृहस्थी के सामान की खरीदारी कर घर लौट रहे थे। इसी बीच अकबरपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया था, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सदरपुर रेफर कर दिया था। रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अहिरौली थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि मृतक खुशीराम के पुत्र दीपक की तहरीर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें