फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हाईटेंशन तार गिरने से किसान की मौत

Wed, 11 Oct 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मनपुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में खेत पर काम करते समय हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र सम्मनपुर के मोहिउद्दीनपुर गांव में खेत में काम कर रहे किसान पर हाईटेंशन विद्युत तार टूटकर गिरने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची सम्मनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बिजली विभाग के रवैये पर गहरी नाराजगी जतायी है।
माेहिउद्दीनपुर निवासी हौसिला प्रसाद मौर्य (45) बुधवार सुबह खेत में मेड़ बांधने गए थे। इसी बीच वहां से गुजर रहा जर्जर विद्युत तार टूटकर उनके के ऊपर गिर पड़ा। करंट प्रवाहित होने के चलते हौसिला प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों के जरिए परिजनों को हुई तो बिलखते हुए परिजन मौके पर पहुंचे। सम्मनपुर पुलिस टीम भी जानकारी होने पर गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से समूचे गांव में शोक का माहौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कहा कि गांव में बांस-बल्ली के सहारे बिजली का तार खींचा गया है। काफी दिनों से ग्रामीण जर्जर तार को बदलने की मांग कर रहे थे। परंतु जिम्मेदार अधिकारियों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। इसके चलते ही यह हादसा हो गया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद मुहैया कराए जाने के साथ ही लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें