फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के हाजीपुर गांव में सोमवार शाम किसान अनिल कुमार (45) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

मृतक के भाई राममिलन यादव के मुताबिक सोमवार शाम करीब पांच बजे उनके भाई अनिल कुमार घर के अंदर कुछ विद्युत उपकरण पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए और जमीन पर गिर पड़े। परिजनों उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अनिल खेती-किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी अंकिता ने बताया कि उनकी तीन छोटी संतानें हैं। बड़ी बेटी आयुषी (8), दिया (7) और पुत्र आर्यन है। पति की इस असामयिक और दर्दनाक मृत्यु से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी इस घटना को लेकर गहरा दुख और मातम का माहौल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें