फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किसान की मौत

Tue, 21 Jun 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : Agency
विज्ञापन
एक किसान मंगलवार सुबह खेत पर धान की बेरन लगा रहा था। इसी बीच बारिश होने लगी। अचानक तेज गरज के साथ बिजली किसान पर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। किसान को सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना पीटना मचा हुआ है। भिदूड़ गांव निवासी सीताराम (59) पुत्र संपतलाल मंगलवार सुबह खेत पर काम करने चला गया। इसी दौरान बारिश होने लगी। किसान खेत में धान की बेरन लगा रहा था। तभी तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। उसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गया।

घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने इसकी जानकारी परिवारीजनों को दी। आननफानन में लोग उसे लेकर सीएचसी बसखारी पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। उधर, घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें