फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में किसान और ई रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
हरिराम विश्वकर्मा (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सद्दरपुर/ राजेसुल्तानपुर/ हजपुरा। राजेसुल्तानपुर और सम्मनपुर क्षेत्रों में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में किसान और ई रिक्शा चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर के बभनपूरा के पांडेय पूरा निवासी अद्या देवी के मुताबिक उनके पति हरिराम विश्वकर्मा (58) शनिवार को गढ़वल बाजार से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। पदुमपुर मार्ग पर मुर्गी फार्म के निकट विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हरिराम उछलकर दूर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक हरिराम तीन संतानों के पिता थे। उनके बड़े बेटे की चार वर्ष पूर्व करंट लगने से मौत हो गई थी। हरिराम की मौत की खबर मिलते ही उनकी पत्नी अचेत हो गईं और दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है, लेकिन अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा सम्मनपुर के जमौलीपुर गांव के पास हुआ। तेज रफ्तार पिकअप और ई रिक्शा की भिड़ंत में ई रिक्शा चालक पवन की मौत हो गई। पिता उदयराज के अनुसार, पवन (32) शनिवार सुबह अपना ई रिक्शा लेकर घर से निकले थे। सैदापुर-दुबखर मार्ग से दोपहर ढाई बजे खाना खाने के लिए घर लौट रहे थे। इसी दौरान जमौलीपुर गांव के निकट एक तेज रफ्तार पिकअप से ई रिक्शे की टक्कर हो गई। हादसे में ई रिक्शा पलट गया और पवन उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें आननफानन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी उर्मिला देवी बेसुध हो गईं। मां गुलाबा देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें