फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया के पांच नए मरीज अस्पताल में भर्ती, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में डायरिया का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में डायरिया से पीड़ित पांच और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल अयोध्या, रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बनगांव रोड निवासी राधा (35) पत्नी राकेश को रविवार रात उल्टी दस्त शुरू हो गया। लगातार खराब होती तबियत के बीच घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर प्रारंभिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ निवासी रामजीत (28) पुत्र नन्हेंलाल को सोमवार भोर में उल्टी दस्त शुरू हो गया।
स्थानीय इलाज के बाद घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सैदापुर निवासी सुमन (32) पत्नी ज्ञानचंद्र को घरवालों ने सोमवार सुबह डायरिया की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केदारनगर निवासी लालचंद्र (40) पुत्र जगेशर रविवार देर रात डायरिया की चपेट में आ गया। उल्टी दस्त के बीच घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी थाना क्षेत्र के सलाहुद्दीनपुर निवासी प्रमिला (26) पत्नी ज्ञानेंद्र को घरवालों ने सोमवार सुबह डायरिया की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें