फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर नगर में आज लगेगा प्रसिद्ध जौनपुरिया मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पूर्वांचल के प्रसिद्ध जौनपुरिया मेले का आयोजन आज अकबरपुर नगर के अयोध्या मार्ग पर लगेगा। एक दिन पहले मेले की तैयारियां पूरी कर ली गईं। बच्चों के मनोरंजन के लिए जहां अलग-अलग प्रकार के झूले लग गए तो वहीं युवाओं के लिए ऑर्केस्ट्रा भी पहुंच गया। मेले का मुख्य आकर्षण तरबूज की दुकानें शुक्रवार को ही जगह-जगह सज गईं।
विज्ञापन

जौनपुरिया मेले के नाम से प्रसिद्ध मेला शनिवार की सुबह अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर लगेगा। इसमें न सिर्फ अकबरपुर बल्कि आसपास के अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भागीदारी करेंगे। मेले में मनोरंजन के भी प्रबंध किए गए हैं। बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूले एक दिन पहले ही लग गए। इसके अलावा युवाओं के लिए थिएटर की भी स्थापना की गई है। तरबूज की दुकानें भी जगह-जगह सज गई हैं। दरअसल मेले में जो लोग भी आते हैं उनमें से ज्यादातर लोग तरबूज की खरीदारी करते हैं। इसे देखते हुए ही बड़ी मात्रा में तरबूज की बिक्री होती है।
अन्य कई प्रकार की दुकानें भी एक दिन पहले शुक्रवार को ही लग गईं। आयोजन समिति से जुड़े मोहम्मद अली ने कहा कि यह मेला जौनपुर से चलकर अकबरपुर पहुंचेगा। मेले में लहबड़ की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि लहबड़ की पूजा-अर्चना के दौरान दिल से मांगी गई मन्नत जरूर पूरी होती है। बताया कि मेले में सभी वर्ग के श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन


रहेगा रूट डायवर्जन
यातायात प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि अकबरपुर-अयोध्या मुख्य मार्ग पर लगने वाले मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए शनिवार को रूट डायवर्जन रहेगा। सुबह बजे से मेला समाप्ति तक शहर में किसी बड़े वाहन के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। अयोध्या से आने वाले वाहनों को लाल ब्रदर्स पेट्रोलपंप के निकट रोका जाएगा जबकि टांडा से आने वाले वाहनों को पुराने तहसील तिराहा से नई सड़क की तरफ मोड़ दिया जाएगा।

सुरक्षा के रहेंगे कड़े प्रबंध
मेले को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। पुराने तहसील तिराहा, नई सड़क, अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। यदि किसी ने गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। - संजय राय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें