फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पुलिस के खिलाफ परिजनों का हंगामा

Tue, 28 Jan 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। किशोरी की मौत के मामले को लेकर सोमवार को परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। मुकदमे में दुष्कर्म और हत्या की धारा बढ़ाए जाने की मांग की गई। परिजन किशोरी का शव लेकर सड़क जाम करने जा रहे थे, लेकिन सूचना पर पुलिस मौके पर आकर कार्रवाई का भरोसा देकर सभी को शांत करा दिया।
विज्ञापन

कटका की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी का शव शनिवार को घर में फंदे से लटकता पाया गया था। मां ने देवईपुर और रफीगंज गांव के दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या करने का आरोप लगाया था। मां की तहरीर पर पुलिस ने देवई मजरे सेमरा गांव निवासी फूलचंद्र और एक युवक नाम पता अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया था। रविवार को जिला मुख्यालय पर पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजन शव लेकर घर आ गए थे।

सोमवार को ग्रामीणोंं के साथ परिजन किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस पर आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित हो गए। पुलिस के खिलाफ हंगामा करते हुए विरोध जताना शुरू किया। ग्रामीण शव को लेकर सड़क जाम करने जा रहे थे। सीओ सदर देवेंद्र कुमार मौर्य ने परिजनों से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। दुष्कर्म और हत्या की धारा भी बढ़ाई जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। मामले में सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। सीओ के आश्वासन पर परिजनों ने किशोरी का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में माैत की वजह हैंगिंग

थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत की वजह हैगिंग आई. है। घटनाक्रम की गहनता से पड़ताल कराई जा रही है। परिजनों के अलावा अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें