फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तहसील में शुरू हुआ परिवार परामर्श केंद्र

Tue, 07 Oct 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर तहसील सभागार में शुरू किया गया परिवार परामर्श केंद्र।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को अकबरपुर तहसील में परिवार परामर्श केंद्र का उद्घाटन किया गया। एसडीएम प्रतीक्षा सिंह, सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र पारिवारिक विवादों के निपटारे, वैवाहिक कलह, घरेलू हिंसा एवं बाल संरक्षण से संबंधित मुद्दों पर त्वरित एवं संवेदनशील सहायता प्रदान करेगा। मिशन शक्ति अभियान के तहत आलापुर गांव स्थित सुलतानपुर पहाड़पुर, खतमीपुर, बेवाना के कूड़ा मोहम्मद गढ़ बड़का पुरवा व मोमिनपुर व अन्य में चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया गया।
इस दौरान महिलाओं को बताया गया कि संकट के समय 1090, 1076, 112 हेल्पलाइन नंबर डायल कर सहायता ली जा सकती है। इस दौरान एसआई सुषमा मौर्या, राम बाली सिंह यादव, महिला कांस्टेबल पूजा देवी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें