फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बेची जा रही थी नकली चाय, तीन पर केस

Sun, 27 Oct 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली चाय की पत्ती की ब्रिकी करने का मामला प्रकाश में आया है। कंपनी के कर्मचारी ने अकबरपुर कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जौनपुर जनपद के जलालपुर थाने के हुसेपुर कबुलपुर गांव निवासी जनार्दन वर्मा की तहरीर के अनुसार वह ब्रांडेड चाय कंपनी में बतौर जांच अधिकारी पद पर तैनात हैं। बताया कि बीते कुछ दिनोंं से अकबरपुर समेत अन्य क्षेत्र में कंपनी के नाम पर नकली चाय की पत्ती बेचे जाने की शिकायत मिली। शनिवार को पुलिस टीम के साथ अकबरपुर रोड पर मनीष किराना स्टोर पर जब चायपत्ती की जांच की गई तो वह नकली निकली। दुकानदार ने अपना नाम बस स्टैंड निवासी अखिलेश गुप्त बताया। यहां 250 ग्राम के 46 पैकेट मिले। इसी दुकान के बगल राज जनरल स्टोर में भी 43 पैकेट नकली चाय बरामद हुई। रेलवे स्टेशन के मुरादाबाद मोहल्ले में कपिल देव के घर से एक किलो के 525 पैकेट कंपनी की नकली चाय बरामद हुई। कोतवाल बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तीनोंं पर संबंधित धाराओं मेंं केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें