फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन हाजिरी से थमेगा मनरेगा में फर्जी भुगतान का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मनरेगा योजना में मजदूरी भुगतान के फर्जीवाड़े पर अब सख्ती से लगाम कसेगी। इसके लिए ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था को अमल में लाया जाएगा। फर्जी मास्टर रोल तैयार कर भुगतान कराने का खेल रोकने के लिए मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम को लागू किया गया है। इसके तहत जिस कार्य में 20 या इससे अधिक मजदूर कार्य करेंगे, उनकी हाजिरी नए सिस्टम के तहत ऑनलाइन दर्ज कराना होगी। ऐसा न करने पर मजदूरी का भुगतान रुकेगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा संचालित मनरेगा में मजदूरी भुगतान में आए दिन विभिन्न प्रकार की शिकायतें उजागर होती है। इसमें अहम गड़बड़ी मस्टर रोल पर मनरेगा मजदूरों की फर्जी उपस्थिति दर्ज कराकर मजदूरी हड़पने की है। इसके आधार पर मनरेगा मजदूरी भुगतान भी अवैध ढंग से कर लिया जाता है। लगातार मिल रहीं शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए शासन ने इस पर अंकुश लगाने के लिए अब मजदूरी भुगतान की नयी व्यवस्था को लागू किया है।
शासन के निर्देश पर अब मनरेगा मजदूरों को मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से अपनी उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज कराना होगी। यह व्यवस्था उन मजदूरों के लिए लागू होगी, जहां योजना के तहत चल रहे कार्य में 20 या इससे अधिक मनरेगा मजदूर कार्य कर रहे हो। बीती 16 मई से लागू नयी व्यवस्था का अनुपालन पूरी सख्ती के साथ करने का निर्देश भी संबंधित जिम्मेदारों को दिया गया है। इसके लागू होने से अब मस्टर रोल पर फर्जी नाम के सहारे मजदूरी का भुगतान नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

नेटवर्क की समस्या बन रही अड़ंगा
मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान में पारदर्शिता लाने के लिए लागू किए गए मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम के सुचारु कार्य करने में नेटवर्क की समस्या बड़ी परेशानी बन रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारु नेटवर्क न होने से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने में मनरेगा मजदूरों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के मनरेगा मजदूर जयप्रकाश व रामतीरथ ने बताया कि जो सिस्टम लागू किया गया है, वह बहुत अच्छा है, लेकिन इसमें नेटवर्क सिग्नल न मिलने की समस्या आड़े आ रही है। मनरेगा उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि मनरेगा मजदूरों को सुचारु रूप से मजदूरी भुगतान के लिए अब मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम से ऑनलाइन हाजिरी दर्ज कराना होगी। कुछ इलाकों में मोबाइल नेटवर्क की परेशानी की शिकायत सामने आयी है, इसे दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें