फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फर्जी आबकारी इंस्पेक्टर व दो साथी गिरफ्तार

Fri, 21 Jul 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर में बीयर की एक दुकान पर वसूली करने पहुंचे फर्जी आबकारी इंस्पेक्टर और उसके दो सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक कार भी बरामद हुई। वाहन पर मजिस्ट्रेट लिखा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कार पर सवार होकर तीन लोग शुक्रवार को जलालपुर में मालीपुर रोड स्थित बीयर की दुकान पर पहुंचे। उनमें एक व्यक्ति ने खुद को आबकारी इंस्पेक्टर बताया और सेल्समैन से बिक्री रजिस्टर मांगा। मोबाइल फोन से रजिस्टर की फोटो ले ली। इसके बाद उगाही की कोशिश की। यह कोशिश कामयाब नहीं हुई तो सेल्समैन से बीयर की पांच केन मुफ्त में लेकर वाहन से आगे बढ़ गए।
इसकी जानकारी सेल्समैन ने दुकान के प्रबंधक अमरदीप गोस्वामी को दी। संदेह होने पर मैनेजर ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही सेल्समैन प्रिंस के साथ कथित आबकारी इंस्पेक्टर के वाहन का पीछा किया। कुछ ही दूर सुरहुरपुर चौराहे पर वाहन खड़ा मिला। उसमें सवार कथित इंस्पेक्टर व उसके साथी बीयर पी रहे थे। बीयर शॉप के मैनेजर ने अपना चार पहिया वाहन उनके वाहन के आगे खड़ा कर रोक लिया। इसी बीच मालीपुर थाने के पुलिस कर्मी भी आ गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ कर जलालपुर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए फर्जी आबकारी इंस्पेक्टर की पहचान आशुतोष निवासी ग्राम ब्र्रम्हा सिरखिनपुर थाना अखंडनगर जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई। उसके दो साथी संजीव व शिशिर भी सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। उनके पास मिली कार पर मजिस्ट्रेट व उत्तर प्रदेश लिखा था। वाहन एक नायब तहसीलदार का बताया जा रहा है। जलालपुर पुलिस ने बीयर शॉप के मैनेजर की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें