फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 जोड़ों के विवाह का गवाह बना मेला गार्डेन

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के टांडा में एक मंडप के नीचे एक दूजे के होते 36 जोड़े। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
टांडा। नगर का मेला गार्डेन मंगलवार को गणतंत्र दिवस मौके पर 36 जोड़ों के सामूहिक विवाह का गवाह बना। नव दंपतियों को जीवनोपयोगी सामग्री भी भेंट की गई। दंपतियों व उनके परिवारीजनों का मनोबल बढ़ाने के लिए बड़ी तादाद में गणमान्य नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी की। सामाजिक कार्यों के लिए गोशाईगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू को शाने अवध सम्मान से सम्मानित किया गया। 121 नागरिकों को कोरोना योद्धा के तौर पर सैनिटाइजर सेवा सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस उल्लास के बीच टांडा नगर के मेला गार्डेन में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। आयोजक संस्था सेवाहि धर्म: द्वारा कार्यक्रम शुरू करने से पहले गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा ने भव्य ढंग से गुरुद्वारा साहिब सजाया। इसके बाद विधि विधान से 36 जोड़ों के विवाह की रस्म पूरी की गई। कन्यादान का जिम्मा कार्यक्रम के आयोजक सामाजिक कार्यकर्ता धर्मवीर सिंह बग्गा ने संभाला। इस दौरान धर्मवीर ने कार्यक्रम में घोषणा की कि वे एक वर्ष तक कमजोर वर्ग की बेटियों के विवाह में दैनिक उपयोग से जुड़ीं 11 वस्तुओं को भेंट स्वरूप प्रदान करते रहेंगे। वर व वधू पक्ष के सदस्यों के सम्मान में यहां भोज का भी आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी व अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र को भी इस सम्मान के लिए नामांकित किया गया।
इन जोड़ों का हुआ विवाह
सर्वधर्म सामूहिक विवाह में फूलमती व बाबू माझी, कल्पना व दिनेश, संध्या व अमित गुप्त, रिंका व राजेंद्र, कुसुम व शशिकांत, रेखा व सुनील, गुंजन व बृजेश, काजल व धर्मेन्द्र, वंदना व इंद्र कुमार, संजूलता व दिलीप, ज्ञानवती व राधेश्याम, अनुराधा व बृजेंद्र, रंजना व मिट्ठू लाल, संगीता व हरिश्चंद्र, गंगोत्री व रामसजीवन, मंगीता व रामू, रीमा व अभिषेक, ज्योति व सूरज, प्रिया व दीपचंद्र, सीमा व रिंकू, रानी व दिनेश तथा रीमा व अशोक सदैव के लिए एक-दूसरे के हो गए।
विज्ञापन

बढ़ाया नव दंपतियों का मनोबल
कार्यक्रम में नव दंपतियों का मनोबल बढ़ाने श्रावस्ती सांसद रामशिरोमणि वर्मा, पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार, विधायक जलालपुर सुभाष राय, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, पूर्व जिपं अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, वरिष्ठ सपा नेता महंत चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी, जिला महासचिव मुजीब अहमद, वरिष्ठ भाजपा नेता मिथिलेश त्रिपाठी, बाल्मीकि उपाध्याय व गौतम उपाध्याय के अलावा वरिष्ठ व्यापारी भरत काबरा व दीपा काबरा आदि पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें