फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन सुरक्षा पाकर खिले पत्र वितरकों के चेहरे

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अमर उजाला कार्यालय पर समाचार पत्र वितरकों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना क - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अथक मेहनत कर समाचार पत्र का वितरण करने वाले समाचार पत्र वितरकों के लिए सोमवार को अमर उजाला कार्यालय में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना पेंशन शिविर का आयोजन हुआ। इसमें समाचार पत्र वितरकों को जिला श्रम एवं प्रवर्तन अधिकारी एचएल भार्गव ने योजना से जुड़ी जानकारी दी। वितरकों को बताया गया कि वे इस योजना का लाभ उठाकर 60 वर्ष बाद प्रति माह 3 हजार रुपये की पेंशन हासिल कर सकते हैं। पेंशन सुरक्षा पाकर पत्र वितरकों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर श्रम विभाग के सहयोग से आयोजित शिविर का शुभारंभ जिला श्रम एवं प्रवर्तन अधिकारी एचएल भार्गव ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। योजना में पंजीकरण कराने के बाद नियमित अंशदान देना पड़ता है। 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद न्यूनतम 3 हजार रुपये प्रतिमाह की पेंशन सरकार की तरफ से दी जाती है। पेंशन पाने के दौरान यदि लाभार्थी का निधन हो जाता है, तो पेंशन की आधी राशि उसके जीवन साथी को ताउम्र मिलती रहेगी। शिविर में कुल 27 समाचार पत्र वितरक पहुंचे। उन्होंने जानकारी हासिल की। कुल तीन वितरक जरूरी कागजात के साथ पहुंचे थे। ऐसे में उनका पंजीयन हुआ। अन्य वितरकों को जरूरी कागजात लाकर अपना पंजीयन करा लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर नीलेश मिश्र, रामगुलाम, रमेश पाण्डेय, विनोद मौर्य, भीमसिंह, केशवराम, संजीव कुमार, श्रीष व राजेश आदि मौजूद रहे।
60 वर्ष तक जमा होगा प्रीमियम
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत 60 वर्ष की उम्र तक अंशदान जमा करना होता है। इसके बाद प्रत्येक माह तीन हजार रुपये मासिक पेंशन का प्रावधान है। उम्र के अनुरूप 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक का प्रीमियम जमा करना होता है। 18 से 40 वर्ष तक की आयु के व्यक्ति इस योजना में पात्र हैं।
विज्ञापन

मिल सकेगा पेंशन का लाभ
दुल्लापुर निवासी केशवराम यादव ने कहा कि हम जैसे नागरिकों के लाभ के लिए कई योजनाएं संचालित हैं, इसकी जानकारी नहीं है। यह अमर उजाला की देन है कि न सिर्फ ऐसी योजना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई, बल्कि शिविर के माध्यम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के लिए पंजीकरण भी कराया। अमर उजाला इसके लिए बधाई का पात्र है।
आसानी से हो गया पंजीयन
शहजादपुर निवासी श्रीष कुमार ने कहा कि जिस योजना के लिए पात्रों को संबंधित कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है, उसके लिए आसानी से पंजीयन हो गया। यह अमर उजाला के चलते ही हुआ है। अक्सर देखा जाता है कि श्रम योजना के लाभ के लिए पंजीयन कराने को लेकर पात्र लंबे समय तक भटकता रहता है। अमर उजाला ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन जैसे कामगारों का पंजीयन आसानी के साथ करा दिया।
योजना की जानकारी मिलना सुखद
सिझौलिया निवासी रामसागर ने कहा कि अरसे बाद उन्हें किसी योजना का लाभ मिलने की उम्मीद बंधी है। आम नागरिकों के लिए योजनाएं तो बहुत संचालित हैं, लेकिन ज्यादातर का लाभ जानकारी न होने के चलते नहीं मिल पाता। रविवार को उन्हें जब जानकारी मिली कि अमर उजाला कार्यालय में शिविर के माध्यम से पेंशन योजना के लाभ के लिए पंजीयन कराया जाएगा, तो बहुत ही खुशी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें