फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ना प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मुख्य मार्गों से जोड़ना मेरी पहली प्राथमिकता है। यह विचार विधायक अनीता कमल ने त्वरित आर्थिक विकास योजना अंतर्गत लगभग 4 करोड़ 81 लाख 90 हजार रुपये की लागत से बनी सड़कों का शिलान्यास करने के दौरान राजेसुल्तानपुर में प्रकट किए। विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार गरीबों को आवास, नौजवानों को रोजगार तथा किसानों को सम्मान देकर रोजगार का अवसर प्रदान कर रही है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इससे न सिर्फ ग्रामीणों को आवागमन में सुलभता होगी, वरन विकास के नए मार्ग भी प्रशस्त होंगे। सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे उनके जीवनस्तर को बेहतर बनाने के साथ उनकी चौमुखी विकास सुनिश्चित किया जा सके।
विधायक ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कराकर जनता को उसका लाभ दिलाया जाए। कहा कि लगभग दो दर्जन से अधिक सड़कों का प्रस्ताव दिया गया है। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार देश के विकास के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास के नए नए आयाम तय कर रही है। इसका लाभ भी सीधे तौर पर ग्रामीणों को मिल रहा है। बुनियादी जरूरतों के साथ हर सुविधाओं से ग्रामीणों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल, राम शरीफ सिंह, विवेक सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, मुकर्रम खान, संतोष कुमार, ध्रुव प्रसाद व मोहित दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें