फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: धूप निकलते ही खिल उठे चेहरे, गुलजार हुए बाजार

Mon, 12 Jan 2026 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
सोमवार को धूप ​निकलने के बाद राजकीय उद्यान पार्क में मस्ती करते बच्चे। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जनवरी के पहले सप्ताह से जारी कड़ाके की ठंड के बीच बीते दो दिनों से लोगों को धूप के दीदार होने लगे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही खिली धूप ने लोगों को ठंड और गलन से राहत दी। लंबे समय बाद सुबह के समय धूप निकलने से लोगों के चेहरे खिल उठे और दिनभर छतों, पार्कों और घरों के बाहर गुनगुनी धूप का आनंद लेते नजर आए।
अकबरपुर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह करीब आठ बजे धूप निकलते ही लोग रजाइयों से निकलकर छतों पर पहुंच गए। पार्कों में भी अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे धूप सेंकते हुए ठंड से राहत पाने की कोशिश करते रहे। हालांकि, हवा की रफ्तार कम नहीं हुई, जिसके चलते ठंड का असर पूरी तरह खत्म नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे के बाद सर्द हवा चलने लगीं, जिससे गलन बढ़ गई और लोगों की कंपकंपी छूटने लगी। शाम होते ही शहर के प्रमुख चौराहों पर अलाव के सहारे गरीब व असहाय लोग ठंड से बचने की कोशिश करते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, धूप खिलने के बावजूद सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। बाजारों में भी लौटी रौनक : लगातार पड़ रही ठंड के चलते बाजारों में जहां सन्नाटा पसरा हुआ था, वहीं सोमवार को मौसम साफ होते ही रौनक लौट आई है। शहर के शहजादपुर बाजार, जलालपुर और आलापुर में दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। मकर संक्रांति पर्व को लेकर शहजादपुर बाजार में खासा चहल-पहल देखने को मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें