फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक लूटकांड में सीसीटीवी फुटेज से सामने आया बदमाश का चेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आईसीआईसीआई बैंक लूटकांड में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। लूट के बाद फरार हुए बदमाशों में से एक का चेहरा सकरावल मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। पुलिस को यह फुटेज अब हाथ लगी है। पुलिस ने उसकी पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। इस बदमाश की पहचान होने के बाद पुलिस का शक जिन कुछ अन्य बदमाशों की तरफ था, अब उधर से हट गया है।
विज्ञापन

लगभग एक माह पूर्व टांडा नगर के छज्जापुर स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा से दो बाइक पर आए चार सशस्त्र बदशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच करीब 38 लाखों रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद बदमाश आसानी से फरार होने में सफल रहे थे। फरार हुए बदमाशों ने हेलमेट व चेहरे पर रुमाल लगा रखा था। घटना का खुलासा करने के लिए एसटीएफ की दो टीमों के साथ ही आधा दर्जन जिलों की स्वाट टीम भी लगी हुई है। इसके बाद भी पुलिस के हाथ कोई पुख्ता तथ्य नहीं लग पा रहे थे।
पुलिस प्रशासन ने छज्जापुर क्षेत्र में घटना वाले दिन सक्रिय मोबाइल फोन को खंगालना शुरू किया, लेकिन उसमें भी कोई सफलता नहीं मिली, क्योंकि बदमाश अपने साथ मोबाइल लेकर नहीं आए थे। कई सीसीटीवी फुटेज में भी बदमाशों के चेहरे हेलमेट व रुमाल के चलते स्पष्ट नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन

दरअसल भाग रहे बदमाशों में से एक ने सकरावल मोहल्ला पहुंचने के दौरान चेहरे पर बंधी रुमाल हटा दिया था। इसी बदमाश ने घटना के बाद लूट का बैग पकड़ रखा था। सीसीटीवी फुटेज में चेहरा स्पष्ट हो जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। अब इस चेहरे के आधार पर बदमाशों की पहचान नए सिरे से शुरू होगी। इस बीच भाग रहे बदमाश का चेहरा कैद हो जाने के बाद पुलिस की जांच की दिशा भी बदलना तय हो गया है।
ऐसा इसलिए क्योंकि पुलिस को अभी तक जिस एक बदमाश पर पूरा शक था, वह सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद दूर हो गया है। जल्द ही संबंधित बदमाश का स्केच जारी कर उसकी पहचान के लिए इनाम भी घोषित हो सकता है। उधर एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि कुछ महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लग गए हैं, लेकिन अभी उन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें