फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रोडवेज के 28 चालकों का हुआ नेत्र परीक्षण, 12 में मिली कमी

Tue, 30 Sep 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर रोडवेज में मौजूद स्वास्थ्य टीम व एआरएम
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर डिपो में सोमवार को कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें डॉक्टरों ने 28 चालकों के आंखों की जांच की। इसमें 12 चालकों की आंख में कमी पाई गई। इसके अलावा अन्य जांचें भी कराई गईं। दृष्टिदोष मिलने के बाद चिकित्सकों की टीम ने ऐसे चालकों की आंख के पर्दे की जांच कराने के साथ ही मोतियाबिंद समेत अन्य जांच की कराने की सलाह दी है। इन जांचों में फिट मिलने पर ही उन्हें बस की स्टेयरिंग थमाई जाएगी।
विज्ञापन

वर्तमान में चालकों की संख्या 136 है, जिसमें 18 नियमित और 118 चालक संविदा पर हैं। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि चालकों की आंख का परीक्षण कराकर संचालन व्यवस्था दुरुस्त और दुर्घटना में कमी लाई जा सकती है। इसके अलावा स्वास्थ्य परीक्षण में एचआईवी व वीडीआरएल की 34 जांचें की गईं, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस दौरान नेत्र चिकित्सक डॉ. आरएस वर्मा, नेत्र परीक्षण अधिकारी ज्योति आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें