फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वीबी जीरामजी की धीमी प्रगति पर दस रोजगार सेवकों से स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। विकासखंड रामनगर की ग्राम पंचायतों में वीबी जीरामजी योजना की धीमी प्रगति पर खंड विकास अधिकारी दिनेश राम ने सख्त रुख अपनाया है। ग्राम सचिवों की आख्या के आधार पर हुई समीक्षा में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर दस ग्राम पंचायतों के रोजगार सेवकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीडीओ ने एपीओ अजय कुमार को संबंधित रोजगार सेवकों को पत्र जारी कर जवाब लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्पष्टीकरण मांगने वालों में अन्नापुर की विजय लक्ष्मी, अशरफाबाद की माधुरी, बहरामपुर के अमित, रामनगर महुवर के अजय, मदुआना के अनुपम, मसेना मिर्जापुर की ललिता, सिपाह की माधुरी, हुसेनपुर खुर्द के शैलेंद्र कुमार, सेमरामानापुर के नरसिंह और चौधरीपुर बौराव के शैलेंद्र शामिल हैं।
योजना के तहत ग्राम पंचायतों में निर्धारित कार्य समय से पूरा कराकर पात्र लोगों को लाभ पहुंचाना है। समीक्षा में धीमी प्रगति सामने आने के बाद जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। बीडीओ दिनेश राम ने कहा कि योजनाओं को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रखा जाएगा। मौके पर कार्यों की प्रगति सुनिश्चित कराई जाएगी। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें