अंबेडकरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए हुए मतदान व मतगणना को लेकर समर्थकों में उत्सुकता रही। कलेक्ट्रेट के निकट स्थित चाय की दुकानों पर 11 बजे से ही समर्थक जुट गए। सबसे अधिक उत्साह भाजपा प्रत्याशी साधू वर्मा के समर्थकों में रहा।
भाजपा प्रत्याशी की जीत की वैसे तो सभी को उम्मीद थी, लेकिन जीत के अंतर को लेकर समर्थकों में उत्सुकता रही। इस बीच मतगणना के बाद जैसे ही साधू वर्मा के 20 वोट से जीत दर्ज करने की घोषणा की गई, तो कलेक्ट्रेट के निकट स्थित दुकानों पर मौजूद समर्थक खुशी से उछल पड़े। उनके समर्थन में नारेबाजी होने लगी। उत्साह से भरपूर होकर बाहर निकले समर्थकों को समझाने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर जाना पड़ा। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने एकत्र समर्थकों को मौके से हटाया। साथ ही किसी भी प्रकार की रैली न निकाले जाने का भी निर्देश दिया।