फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: परिषदीय स्कूलों में परीक्षाएं 18 से

Tue, 12 Aug 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के परिषदीय स्कूलों में प्रथम सत्र की परीक्षाएं शुरू होने में महज छह दिन ही शेष हैं। परीक्षाओं को कराने की तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षाएं 18 से 23 अगस्त तक होंगी, इसके बाद विद्यालय स्तर पर मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन के बाद अभिभावकों को बुलाकर बच्चों की प्रगति रिपोर्ट को साझा किया जाएगा।
विज्ञापन




जिले के 1,591 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.70 लाख बच्चे पढ़ते हैं। स्कूलों में 18 से 23 अगस्त तक सत्र की परीक्षाएं होंगी। स्कूलों में निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर कक्षावार मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार, जुलाई तक पूरे कराए गए पाठ्यक्रम से संबंधित सवालों के आधार पर पेपर तैयार किए जाएंगे। परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि परीक्षाएं संपन्न होने के बाद कॉपियों का मूल्यांकन कक्षा शिक्षक करेंगे। इसके बाद परिणाम के बारे में बच्चों को अवगत कराएंगे। परीक्षा और मूल्यांकन के अभिलेखों को विद्यालय में सुरक्षित रखा जाएगा। परीक्षाएं संपन्न कराने को लेकर शिक्षकों पर किसी प्रकार का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। शिक्षकों को परीक्षा संबंधी आवश्यक खर्च कंपोजिट ग्रांट से करने की अनुमति होगी।
विज्ञापन






परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा के लिए तैयारी की जा रही है। विद्यालय स्तर पर परीक्षा का पूरा उत्तरदायित्व प्रधानाध्यापक, शिक्षक और विकास खंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी का होगा।
विज्ञापन

- प्रवीण कुमार तिवारी, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें