फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनाती न होने से भड़के पूर्व कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में पूर्व में आउट सोर्सिंग के माध्यम से विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके कर्मचारियों ने सोमवार को सीडीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कहा गया कि उन्हें आश्वस्त किया गया था कि जब दोबारा आउट सोर्सिंग के तहत तैनाती होगी तो उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। तमाम आश्वासन के बाद भी उन्हें दोबारा नहीं रखा गया। इससे वे खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व में जिला अस्पताल में आउट सोर्सिंग के माध्यम से विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके सिद्धार्थ पटेल, नीरज, सुनीता, श्रवण, अनीता, प्रियंका, संतोष, विजयी, पूजा, संध्या, अरुण ने कहा कि वे सभी आउट सोर्सिंग के तहत जिला अस्पताल में कार्य कर रहे थे। कार्यकाल पूरा होने का हवाला देकर उन्हें निकाल दिया गया था। इससे वे सभी बेरोजगार हो गए थे। इससे उनके समक्ष विभिन्न प्रकार की आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई थी। इसे लेकर जब धरना प्रदर्शन किया गया, तो उन्हें आश्वस्त किया गया था कि जब दोबारा आउट सोर्सिंग के तहत फिर से तैनाती होगी, तो इसमें उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। अनुभव के आधार पर उन्हें ही तैनात किया जाएगा।
कहा गया कि बीते दिनों नई कंपनी सिलिकॉन बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नए सिरे से कर्मचारियों की तैनाती के लिए सीडीओ व सीएमओ की अध्यक्षता में साक्षात्कार हुआ था। उसमें पूर्व में नौकरी से हटाए गए सभी 44 कर्मचारियों ने भागीदारी की थी। वे पूरी तरह आश्वस्त थे कि अनुभव के आधार पर तैनाती की जाएगी। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उनके स्थान पर नए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई। इससे वे सभी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया, तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें