फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एलईडी स्क्रीन से मिलेगी नगर पंचायत की हर जानकारी

Sun, 12 Jul 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा क्षेत्र में बसखारी पश्चिमी चौराहे पर एलईडी स्क्रीन का शनिवार शाम उद्घाटन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। आने वाले समय में विज्ञापन, शिक्षा और सूचना प्रसार जैसे क्षेत्रों में डिजिटल स्क्रीन की उपयोगिता बढ़ेगी। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से नगर पंचायत क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां, रास्तों, विकास कार्यों और अन्य सूचनाओं को लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा।
डिजिटल स्क्रीन से स्थानीय लोगों के साथ-साथ क्षेत्र में आने वाले लोगों को भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। मुख्य अतिथि भाजपा नेता चंद्रभान गुप्ता ने नगर पंचायत क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए डिजिटल एलईडी स्क्रीन की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत स्तर पर आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस दौरान सभासद प्रदीप कुमार, लालमन रावत, दस्तगीर अहमद, सभासद प्रतिनिधि राम आधार यादव, गोपाल सोनी, नगर पंचायत कार्यालय सहायक राकेश कुमार व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें