फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के प्रति हर व्यक्ति की जिम्मेदारी अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सामाजिक संस्था प्रकृति सुधा फाउंडेशन की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के थीम सार्थक पर वक्ताओं ने विस्तार से विचार दिए। समारोह में कोरोना महामारी के दौरान सेवा प्रदान करने वाले समाजसेवियों को धन्यवाद पत्र देकर सम्मानित किया गया। आचार्य मनोज पांडेय ने कहा कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में हर व्यक्ति की भूमिका अहम है। समाज के प्रति हर एक व्यक्ति की जिम्मेदारी अहम होती है। बगैर किसी भेदभाव के एक दूसरों के सुख दुख में शामिल होना वास्तव में सबसे बड़ी मानवता की मिसाल है।
विज्ञापन

विवेकानंद पुरस्कार से सम्मानित प्रवीण गुप्त ने कहा कि आपसी एकता को बनाए रखने में ही समाज की खूबसूरती है। जरूरतमंदों की सेवा से जो सुख मिलता है, वास्तव में उसे शब्दों में बया नहीं किया जा सकता। यही सीख हमें त्यौहार भी देते हैं। पंख फाउंडेशन के अंशु बग्गा ने कहा कि त्यौहारों की वास्तविक खुशी आपसी एकता की डोर को मजबूत बनाने में है। प्रकृति सुधा की संध्या सिंह, शिवेंदु शेखर व सूरज ने समाज सेवा में युवाओं से बढ़ चढ़कर भागीदारी पर जोर दिया। संजीव कुमार मिश्र ने होली गीत सुनाए।
इससे पहले सामाजिक संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को होली की बधाई दी। कोरोना महामारी के दौरान सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मिशन ग्रीन अर्थ के अतुल पाल, मेरा संकल्प फाउंडेशन से सूरज गुप्त व बजरंगी मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें