फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आरक्षण के बाद भी जनरल बोगी में करना पड़ेगा मजबूरी का सफर

Sat, 30 Aug 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
22. मोहिन्नुद्दीन।-संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जम्मू में भारी बारिश व भूस्खलन से बिगड़े हालात के बाद कई ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है। ऐसे में यात्रियों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। कुछ ऐसे यात्री भी हैं, जो आरक्षित टिकट रद्द कराने के लिए सुबह से ही स्टेशन पहुंच गए। वहीं कुछ दूसरी ट्रेन के इंतजार में बैठे रहे। यात्री इस बात से चिंतित थे कि ट्रेनें निरस्त होने की वजह से अब उन्हें जनरल बोगी में धक्का-मुक्की के बीच सफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन

वैकल्पिक गाड़ी दून एक्सप्रेस व गंगा सतलज में काफी भीड़ देखी गई। इस दौरान औरंगाबाद के रहने वाले यात्री मोहिन्नुद्दीन ने बताया कि 25 दिन पहले दोनों तरफ का टिकट कराया था। 26 अगस्त को कोलकाता एक्सप्रेस (13151) से आए थे। वापसी का टिकट आज का था। स्टेशन आने पर पता चला कि ट्रेन निरस्त हो गई है। वहीं अफसाना खातून किछौछा दरगाह से लौटी थीं। उनको अनुग्रह नारायण रोड जाना था। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले इसी ट्रेन से आए थे। यहां आने पर ट्रेन रद्द होने की सूचना मिली। छोटे बच्चों को लेकर अब जनरल बोगी में सफर करना पड़ेगा। भीड़ व धक्का मुक्की के बीच यात्रा की चिंता है। इसके अलावा भी कई यात्री दूसरी ट्रेन में सफर करने को मजबूर हुए।
मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक पलटूराम ने बताया कि कोलकाता एक्सप्रेस रद्द होने की वजह से सुबह से शाम तक करीब 55 टिकट कैंसिल हुए। इसमें यात्रियों को पूरा भुगतान वापस किया जा रहा है।

22. मोहिन्नुद्दीन।-संवाद

22. मोहिन्नुद्दीन।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें