फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को आगे बढ़ाने का काम करता है प्रबुद्ध वर्ग

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के आलापुर में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि बाराबंकी सांसद उपेन्द्र ? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
आलापुर। जयराम जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर के प्रांगण में रविवार को भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि बाराबंकी के सांसद उपेंद्र रावत रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा तेजी से आम जनता की बेहतरी सुनिश्चित कर रही है। आम जनता को एकजुट होकर एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग को किसी भी समाज की जीवनी कहा गया है। प्रबुद्ध समाज के जरिए ही समाज आगे चलता है। इससे ही प्रदेश व देश आगे बढ़ता है। प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से कहा कि देश को आगे ले जाने में अपना योगदान दें। आपको विचार करना होगा कि कौन सी पार्टी देश का नाम ऊंचा रख सकती है। कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि आलापुर विधायक अनीता कमल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साढ़े 4 साल के सुशासन में प्रदेश माफिया राज एवं गुंडाराज से मुक्त हुआ है, सूबे में कानून का राज स्थापित हुआ। जनता इस सुशासन को निरंतर कायम रखना चाहती है। सम्मेलन में विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल, जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया, आनंद जायसवाल, अजय सिंह, तिलकधारी निषाद, विनय पांडेय, केसरी सिंह, शमशेर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्रनाथ उपाध्याय, दिनेश प्रताप सिंह व प्रदीप पाण्डेय आदि मौजूद रहे। सम्मेलन वरिष्ठ भाजपा नेता आरएस गौतम के संयोजन एवं डॉ संजय सिंह की संचालन में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें