फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालपुर में आज से हटवाया जाएगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर नगर को जाम से निजात दिलाने के लिए पटरियों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलने वाला अभियान सोमवार की साप्ताहिक बंदी के चलते नहीं चल सका।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर शहरी क्षेत्रों में सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई चल रही है। जलालपुर में भी यह अभियान सोमवार को चलना निर्धारित हुआ था। हालांकि यह अभियान सोमवार को नहीं चल सका। कारण यह कि इस दिन साप्ताहिक बंदी थी। इसके चलते दुकानें बंद थीं। पटरियों पर लगने वाली दुकानें नहीं लगी। अब नगर पालिका व पुलिस प्रशासन मंगलवार को नगर में अभियान चलाएगा।
आम नागरिकों की मांग है कि नगर के कई प्रमुख मार्गों पर पटरियों से अतिक्रमण हटवाया जाना अत्यंत जरूरी है। उधर, अधिशासी अधिकारी धर्मेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार को बंदी होने के चलते अभियान स्थगित हुआ है। मंगलवार को यह अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें