फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तालाब व खलिहानों से हटाया गया अतिक्रमण

Sun, 08 Jun 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बसखारी में तालाब की पैमाइश करते प्रशासनिक अधिकारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी किछौछा (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा क्षेत्र में एसडीएम टांडा के निर्देश पर राजस्व विभाग अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चला रहा है। अभियान के तहत 28 तालाबों, बंजर भूमि व खलिहानों का सीमांकन कर अतिक्रमण चिह्नित किया जा रहा है। अभियान की निगरानी नायब तहसीलदार अमरीश सिंह और कानूनगो रामनारायण गौड़ कर रहे हैं। लेखपालों की टीम में पुनीत पटेल, कुलदीप प्रजापति, पंकज कुमार, आशीष वर्मा और विपिन कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

टीम ने रविवार को टांडा रोड स्थित दो तालाबों व एक खलिहान की माप-जोख की। कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत लिपिक अभिषेक यादव व राकेश प्रजापति भी उपस्थित रहे। मौके पर चिह्नित अतिक्रमण पर मौजूद व्यक्तियों को निर्देशित करते हुए सीमांकन से अवगत कराया गया। अभियान नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता की पहल पर प्रारंभ किया गया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अंबरीश सिंह ने बताया कि यह अभियान लगभग 10 दिनों तक चलेगा, जिसके बाद करने वालों की सूची तैयार कर नगर पंचायत और प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें