फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरकारी तालाब से हटाया अतिक्रमण

Fri, 16 Jan 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम राउतपारा में बृहस्पतिवार को सरकारी तालाब की भूमि पर बोई गेहूं की फसल को नष्ट कराते हुए सरकारी संपत्ति को तहसील प्रशासन ने मुक्त कराया।
विज्ञापन


गांव के शिवकुमार ने तहसील समाधान दिवस के दौरान शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के लौटू व पल्टू ने ग्राम सभा की तालाब भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर गेहूं की फसल बोई थी। एसडीएम सुभाष सिंह के निर्देश पर राजस्व विभाग से जांच कराई, जिसमें शिकायत सही पाई गई और तालाब की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का निर्णय लिया।


आलापुर पुलिस बल की मौजूदगी में कानूनगो श्रीपाल पांडेय व लेखपाल राम विशेश्वर गुप्ता ने सीमांकन कर तालाब की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की और अवैध रूप से बोई गई गेहूं की फसल को नष्ट कराते हुए पूरी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। एसडीएम ने बताया कि सरकारी भूमि, तालाब, पोखरा एवं सार्वजनिक उपयोग की संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें