मामले की जानकारी पर एकत्र हुए ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
अंबेडकरनगर के टांडा और अकबरपुर में बीती रात चोरों ने एक किराना सहित चार घरों को निशाना बनाकर एक लाख से अधिक की नकदी व तीन लाख के जेवर चोर उठा ले गए। सुबह घर मालिकों को चोरी की वारदात की जानकारी उठने के बाद हुई। पुलिस चोरी की घटना की जांच करने में जुटी है।
अकबरपुर के मेदीपुर गांव में जगराम यादव, राजेश यादव और रामकरण यादव के घर के पीछे से कमरे में घुसे चारों ने लाखों की नकदी व जेवर पार कर दिए। इसके बाद चोरों ने ग्राम प्रधान राम अकबाल यादव के पड़ोस के बंद घर के सहारे उनके घर में दाखिल हुए। यहां से 60 हजार रुपये की नकदी और करीब डेढ लाख का जेवर आलमारी का ताला तोड़कर उठा ले गए।
कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा टांडा के गौरा निवासी अरविंद कुमार की किराना की दुकान का ताला तोड़कर चोर एक लाख रुपये का किराने का सामान और नकदी पार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि एफआईआर दर्ज की जा रही है।