फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अतिक्रमण और भारी वाहनों ने बिगड़ा ट्रैफिक सिस्टम

Fri, 19 Sep 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जलालपुर-रामगढ़ मार्ग पर जाम लगने से राहगीर हुए परेशान।
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर नगर के लोग इन दिनों ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। प्रमुख मार्गों पर घंटों लगने वाले जाम से लोग त्रस्त हैं। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जाम का मुख्य कारण भारी वाहनों का जलालपुर नगर के बीच से गुजरना है। ये वाहन जलालपुर रजिस्ट्री ऑफिस होते हुए सुरहूरपुर और फिर शाहगंज (जौनपुर) की ओर निकलते हैं। यह मार्ग लगभग पांच किलोमीटर की दूरी बचाता है इससे वाहन चालक इधर से ही गुजरते हैं। इसका खामियाजा स्थानीय नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। इसके अलावा सड़कों के दोनों ओर अतिक्रमण से भी जाम की समस्या गंभीर हो गई है। दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान फैलाना, ठेले-खोमचे लगाना और स्थायी निर्माण करना आम हो बात हो गई है। पूर्व में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन इसका पालन नहीं हुआ।
नगर पालिका द्वारा कुछ प्रयास किए गए परंतु विरोध के कारण कार्रवाई बीच में ही रोक दी गई। जाम का असर जलालपुर-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर, महिला अस्पताल, कोतवाली जलालपुर और थाना जैतपुर जाने वाले लोगों पर पड़ रहा है। एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है जिससे मरीजों की जान पर बन आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फुटपाथ पर भी हो रहा कब्जा
जाम की असली जड़ अतिक्रमण है। जब तक इसे हटाया नहीं जाएगा, तब तक ये समस्या बनी रहेगी। लोग फुटपाथ के साथ सड़क पर भी कब्जा कर रहे हैं।
- संजीव सिंह


डाइवर्ट करें वाहन
भारी गाड़ियों को मालीपुर रोड की तरफ डाइवर्ट किया जाए। लोक निर्माण विभाग को बाईपास निर्माण की ओर ध्यान देना चाहिए।
- बृजेश सिंह यादव

अतिक्रमण हटाए पालिका
नगर पालिका केवल शुल्क वसूली करती है। उन्हें अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए ठोस अभियान चलाना चाहिए। तभी यह समस्या समाप्त होगी।
- राजू कुमार



वर्जन

जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा, ताकि नागरिकों को जाम से राहत मिल सके। डायवर्जन के लिए उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।
अरविंद कुमार, ईओ जलालपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें