फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग के जरिए जिला अस्पताल में रखे जाएंगे पैरा मेडिकल स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें तय हुआ कि एमसीएच विंग व मानसिक रोग के लिए संविदा पर एक-एक एमबीबीएस चिकित्सक की तैनाती की जाएगी। साथ ही जिला अस्पताल में आउट सोर्सिंग के जरिए पैरा मेडिकल स्टाफ रखा जाएगा।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य समिति की शुक्रवार को आयोजित बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, सघन मिशन इंद्रधनुष, संचारी रोग पखवाड़ा, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना समेत जिला आडिट कमेटी आदि से जुड़ी योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सीडीओ अनूप कुमार ने निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ्य योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। कहा गया कि टीकाकरण आदि कार्यक्रमों का लाभ सभी पात्रों को पहुंचाया जाए।
संसदीय स्वास्थ्य मेला वित्तीय वर्ष 2020-21 की वार्षिक कार्य योजना तैयार की गई। तय हुआ कि एमसीएच विंग व मानसिक रोग के लिए संविदा पर एक-एक एमबीबीएस चिकित्सक की तैनाती कर दी जाए। यह भी तय हुआ कि जिला अस्पताल में सेवाओं को बेहतर करने के लिए आउटसोर्सिंग के जरिए पैरा मेडिकल स्टाफ रखा जाए। इसके लिए जरूरी मानक भी तय किए गए। बैठक में सीएमओ डॉ. अशोक कुमार के अलावा सीएमएस डॉ. एसपी गौतम, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सतीराम के अलावा विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें