फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भक्ति में होती है भाव की प्रधानता

Mon, 15 Dec 2025 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के मालपुर बसहिया स्थित ब्रह्मस्थान प्रांगण में श्रीराम कथा के छठवें दिन सोमवार को केवट प्रसंग, भरत चरित्र और अयोध्या विरह का वर्णन किया गया।
विज्ञापन

प्रवाचक रघुवीर दास ने बताया कि गंगा तट पर पहुंचने पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता ने केवट से नाव मांगी। केवट ने प्रभु को पहचानते हुए पहले प्रणाम नहीं किया, क्योंकि वह जानता था कि जिनके चरणों के स्पर्श से पत्थर नारी बन गया, उनके चरणों से उसकी नाव मुक्त हो सकती है। गंगा पार कराने के बाद केवट ने दंडवत प्रणाम किया। प्रभु श्रीराम ने उतराई देनी चाही, लेकिन केवट ने विनम्रता से उसे स्वीकार नहीं किया और कहा कि जिसके हाथ से त्रिलोकीनाथ ने याचना की हो, वह कभी दरिद्र नहीं रह सकता। केवट का संवाद निष्काम सेवा, आत्मसम्मान और समर्पण का प्रतीक है। भरत का जीवन त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श भाईचारे का उदाहरण है। इस दौरान राकेश, पवन, बिपिन व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें